19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
DESH-VIDESH

“पैसे देकर हिंदुओं को बना रहे थे ईसाई, धर्म परिवर्तन से पहले खुली पोल!”

सुरेंद्रनगर, गुजरात: सुरेंद्रनगर जिले में धर्म परिवर्तन के लिए पैसे और अन्य लालच देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी रतिलाल परमार और भंवरलाल पारधी ने कुछ हिंदू लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए 20,000 रुपये देने का प्रयास किया।

वडाली थाना प्रभारी डी.आर. पढेरिया ने बताया कि रतिलाल सुरेंद्रनगर का निवासी है, जबकि भंवरलाल उदयपुर से ताल्लुक रखता है। आरोपियों ने लोगों को यह बताकर प्रभावित करने की कोशिश की कि ईसाई धर्म अपनाने से उनकी गंभीर बीमारियां ठीक हो जाएंगी और वे आर्थिक संकट से उबर सकेंगे।

शिकायतकर्ता रंजीत भंगू ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इसके बाद उन्होंने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के पदाधिकारियों को सूचित किया। इन संगठनों ने पुलिस से संपर्क कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 299 (धार्मिक आस्था का अपमान) और गुजरात धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।

दुनिया में ईसाई आबादी में गिरावट

दुनिया भर में ईसाई धर्म के अनुयायियों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। वर्तमान में लगभग 2.38 अरब लोग ईसाई धर्म को मानते हैं, लेकिन 1950 में यह संख्या 35% थी, जो अब घटकर 33% रह गई है।

प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार, यूरोप, अमेरिका और रूस में सबसे अधिक ईसाई रहते हैं, लेकिन अमेरिका में इनकी संख्या तेजी से घट रही है। कई लोग या तो अन्य धर्मों को अपना रहे हैं या फिर नास्तिक हो रहे हैं।

इसके अलावा, “रिलीजियस नन्स” नामक एक नया समूह उभर रहा है, जिसमें वे लोग शामिल हैं जो किसी भी धर्म को नहीं मानते। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे लोग धार्मिक लोगों की तुलना में कम खुश और असंतुष्ट महसूस करते हैं।

धर्म परिवर्तन, नास्तिकता और धार्मिक बदलाव को लेकर दुनिया भर में कई शोध किए जा रहे हैं। एक बात स्पष्ट है कि लोग धर्म से दूरी बना रहे हैं और नए विचारों की ओर बढ़ रहे हैं।

Related posts

विवादों में ‘यशू-यशू’ पादरी बजिंदर: महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, गला पकड़ा, थप्पड़ और किताब से हमला !

Admin

स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन भी कुंभ में करेंगी कल्पवास, स्वामी कैलाशानंद ने दिया अपना गोत्र, नाम रखा कमला

Admin

1 अप्रैल से बंद होंगे इन मोबाइल नंबर से जुड़े बैंक खाते और UPI आईडी, NPCI का बड़ा फैसला।

Admin

Leave a Comment