July 21, 2026
Shimla

Weather Updates: हिमाचल प्रदेश में तापमान में चार डिग्री तक की वृद्धि, ताबो रहा सबसे गर्म

शिमला, हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। ताबो में सबसे अधिक 4.2 डिग्री, कुकुमसेरी में 3.3 डिग्री, धर्मशाला में 3.1 डिग्री और शिमला सहित अन्य स्थानों पर 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। ऊना में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री, नेरी में 37.9 डिग्री और बिलासपुर में 36.8 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में रात और सुबह ठंड रहती है, जबकि दिन में गर्मी का असर बढ़ रहा है। ताबो का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री, केलंग का 7.3 डिग्री और कल्पा का 10.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक से तीन डिग्री अधिक है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन ताबो, केलंग और कल्पा शिमला से अधिक गर्म रहे, जहां तापमान दो से तीन डिग्री ज्यादा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, 12 और 13 जून को पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा, जिसका कुछ स्थानों पर असर रहेगा। अगले चार दिनों तक इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। रविवार को प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहने का अनुमान है।

उल्लेखनीय है कि शिपकी ला, भारत-चीन अधिकृत तिब्बत सीमा पर स्थित एक पहाड़ी दर्रा है, जहां सतलुज नदी तिब्बत से भारत में प्रवेश करती है।

Related posts

नदियों में बहती लकड़ियां और ‘पुष्पा’ का सवाल: आखिर हिमाचल का पुष्पा कौन?

Admin

अब हिमाचल के गांवों में भी व्यावसायिक भवनों पर लगेगा टैक्स, इस प्रकार होगी वसूली

Admin

Shimla: शिमला में एक निजी स्कूल ने ईद पर बच्चों को टोपी और सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर बुलाया, भाजपा समेत हिंदू संगठन ने किया विरोध।

Admin

Leave a Comment