August 2, 2026
Baijnath

Baijnath News: खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं : किशोरी लाल

लता मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन

वीर खड़का | (बैजनाथ), 14 जून

बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के चोबू में आयोजित दो दिवसीय लता मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का रविवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विधायक किशोरी लाल ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेलो इंडिया संधोल और बिलासपुर की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में खेलो इंडिया संधोल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि बिलासपुर की टीम उपविजेता रही।

विधायक ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों की खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का अभिन्न हिस्सा है तथा खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया।

समारोह में ब्लॉक अध्यक्ष शशि राणा, अशोक सुघा, विकास राणा, अजय गौड़, रणधीर सिंह, सुधीर राणा, नसीब राणा, सुनील राणा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Bir Billing News: बीड़-बिलिंग में एशिया माउंटेन साइक्लिंग सीरीज का सफल समापन: अनुराग शर्मा ने सीएम सुक्खू और मंत्री गोमा का जताया आभार

Admin

मंदिर के गर्भगृह में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे , पार्किंग का जिम्मा खुद संभालेगा मंदिर ट्रस्ट

Admin

Baijnath News :जब पहाड़ी हेडिंग देखकर चहक उठे थे ‘पंडी जी’— “पंडते जो पता हुंदा कुस दी मैस सुइयो कन्ने कुसदा बल्द बमार है”

Admin

Leave a Comment