September 17, 2026
Baijnath

राजकीय महाविद्यालय मुलथान बंद नहीं होगा, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन: अनुराग

बैजनाथ/मुलथान। छोटा भंगाल की जनता और छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। राजकीय महाविद्यालय मुलथान को बंद न किए जाने की मांग को लेकर पूर्व में शिमला में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu से मुलाकात कर मांग उठाई गई थी। इस संबंध में अनुराग शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए आश्वासन दिया है कि राजकीय महाविद्यालय मुलथान पूर्ववत सुचारु रूप से संचालित होता रहेगा।

सांसद अनुराग शर्मा ने मुख्यमंत्री के इस जनहितैषी निर्णय के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह छोटा भंगाल क्षेत्र की जनता, जनप्रतिनिधियों, संघर्षरत साथियों और विद्यार्थियों की एकजुटता की जीत है। उन्होंने क्षेत्रवासियों और सभी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता की आवाज़ ही उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के हितों की रक्षा के लिए वे आगे भी निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Related posts

वंदे मातरम् ने शुरू किया उस्तेहड़ बैजनाथ में गुरूकुल व कार्यालय

Admin

बीड़-बिलिंग में टेंडम पैराग्लाइडिंग का न्यूनतम शुल्क 3000 रुपये निर्धारित

Admin

हिमाचल में कल से पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप, 32 देशों के पायलट हवा में दिखाएंगे करतब

Admin

Leave a Comment