20.5 C
Baijnath
September 21, 2026
Baijnath

उद्घाटनों पर पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने जताया ऐतराज.. कहा पूर्व सरकार की योजनाओं का श्रेय ले रहे हैं किशोरी लाल

बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बीड़ में एस.डी.ओ. आवास भवन तथा अन्य निर्माण कार्यों का मौजूदा विधायक जिस तरह लोकार्पण कर रहे हैं, उसके लिए उन्हें लोकार्पण करने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी का धन्यवाद करना चाहिए। उक्त शब्द पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने मीडिया के माध्यम से कहे। उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में चाहे सड़कों का विस्तारीकरण है, चाहे पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं का निर्माण है, बीड़ बिलिंग क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग खेलों को बढ़ावा है, विभिन्न गांवों में औषधालय भवन, स्कूल भवन, मुल्थान में संयुक्त कार्यालय भवन का निर्माण है, बैजनाथ में बस स्टैंड का निर्माण है,यह सब पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्राथमिकता के आधार पर बैजनाथ की जनता को यह सौगातें दी हैं। मुल्ख राज प्रेमी ने कहा कि मौजूदा विधायक की लंबी चौड़ी बातें कांग्रेस की झूठी गारंटीयों की तरह ही हैं,जिस का जिक्र कर उन्होंने विधानसभा चुनावों में जनता से वोट ऐंठ कर सत्ता हासिल की। पूर्व विधायक ने कहा कि सच तो यह है पूरे विधानसभा क्षेत्र में आज जो भी विकास कार्य देखने को मिल रहे हैं उन सब का श्रेय पूर्व भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी को जाता है जिसको आम आदमी भी भलीभांति जानता है, जबकि हकीकत यह है कि पिछले सात माह के कार्यकाल में मौजूदा विधायक ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए कुछ नहीं किया है।

Related posts

Baijnath: शिव मंदिर बैजनाथ के मार्ग से प्रशासन ने हटाये क़ब्ज़े।‌

Admin

शिव मंदिर बैजनाथ में 18000 अखरोटों की बारिश ।

Admin

आयुर्वैदिक महाविद्यालय पपरोला में शुरू हुए उच्च स्तरीय ट्रेंनिंग कोर्सेज

Admin

Leave a Comment