19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Baijnath

सीपीएस किशोरी लाल ने जाना प्रभावितों का कुशलक्षेम

बैजनाथ, 25 अगस्त (ब्यूरो रिपोर्ट)

मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल शुक्रवार को प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईशवरीय शाखा बैजनाथ में पहुंचे।
ब्रह्माकुमारी सुलक्षणा देवी ने सीपीएस का स्वागत किया गया तथा उन्हें परमपिता का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्रह्मा कुमारी ईशवरीय बैजनाथ शाखा द्वारा प्रदेश में आई आपदा के लिये मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में एक लाख का चैक सीपीएस को दिया।
इससे पहले किशोरी लाल ने बैजनाथ निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया तथा बरसात में हुए नुकसान का निरीक्षण किया और भारी वर्षा से प्रभावित लोगों से मुलाकात भी की। उन्होंने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को फौरी राहत भी वितरित की।
सीपीएस ने ग्राम पंचायत चढ़ियार के ननबाड में मनोहर लाल सुपुत्र खीनू राम व सुनील कुमार सुपुत्र फुलू राम को मकान के क्षतिग्रस्त होने पर उनको फोरी राहत के रूप में 5- 5 हजार रूपये दिए ।
इस मौके पर नायब तहसीलदार चढ़ियार अभिराय सिंह ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी अमित शर्मा , अनिल व्यास, राजेंद्र मेहता, गायत्री देवी, राजेंद्र वर्मा, चन्द्र प्रभा, बीके शुलक्षणा, शशि राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

Baijnath News: बैजनाथ के प्रसिद्ध शिव मंदिर के समीप युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Admin

शिवरात्रि महोत्सव पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में आए व्यापारियों ने अव्यवस्थाओं को लेकर खोला मोर्चा।

Admin

सामाजिक बुराइयों को मुकाबला करने का संकल्प लें समाज : किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment