July 19, 2026
MandiUncategorized

हिमाचल में नशे का बढ़ता चलन युवा पीढ़ी के लिए खतरनाक : लेखराज

पधर

अपराध कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन द्रंग ब्लॉक स्थित पधर की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष लेखराज शर्मा की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन पधर में हुई।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश चौहान, राष्ट्रीय
महासचिव शौकत अली जिला मंडी महिला विंग की अध्यक्ष भारती राणा ने विशेष तौर पर शिरकत की।

इस दौरान समाज में बढ़ रहे नशे का प्रभाव और भ्रष्टाचार उन्मूलन करने के लिए संगठन में विस्तारपूर्वक चर्चा की । अध्यक्ष लेखराज शर्मा ने कहा कि उपमंडल मुख्यालय पधर में युवा पीढ़ी दिन प्रतिदिन नशे की चपेट में आ रही है। संगठन ने निर्णय लिया है कि पधर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पुलिस व प्रशासन का सहयोग आवश्यक रहेगा।

वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश चौहान ने कहा कि समाज में हो रहे भ्रष्टाचार व नशे पर अंकुश लगाने के लिए हमारा संगठन सक्षम है। कहा कि हिमाचल में बढ़ता नशे का चलन युवा पीढ़ी के लिए बहुत खतरनाक है। सरकार को इस पर ठोस रणनीति बनानी चाहिए।

Related posts

कुल्लू में HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त3 की मौत,3 घायलघटना कुल्लू के अंतर्गत आने वाले भुंतर-त्रेहन मार्ग पर हुई, बचाव कार्य जारी

Admin

प्राथमिक शिक्षक संघ द्रंग- द्वितीय ने किया नए क्लस्टर सिस्टम का विरोध

Admin

अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अतंर्गत तहसील पधर की पंचायत कुन्नू में ओयोजित शिविर का हुआ आयोजन

Admin

Leave a Comment