August 2, 2026
Mandi

गढ़गांव स्कूल के 4 होनहार जिला स्तर पर दिखाएंगे दमखम


पधर
। शिक्षा खंड दरंग द्वितीय की दुर्गम राजकीय प्राथमिक पाठशाला गढ़गांव के 4 होनहार खिलाड़ी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपने जौहर दिखाएंगे। अंडर-12 लड़कों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 7 अक्तूबर से बल्ह के टांका में शुरू होगी, जिसमें हिस्सा लेने के लिए गढ़गांव स्कूल के होनहार अनुज, देवेंद्र व प्रकाश कबड्डी, खो-खो व एथलेटिक्स में शिक्षा खंड दरंग द्वितीय की टीम में अपने खंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं लड़कियों की सुंदरनगर में होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता में गढ़गांव स्कूल की रिया खो-खो, कबड्डी व एथलेटिक्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। आजकल गढ़गांव स्कूल के चारों खिलाड़ी हरडगलू में आयोजित कोचिंग कैंप में पसीना बहा रहे हैं। स्कूल के शिक्षक प्यार चंद सकलानी ने बताया कि गढ़गांव के नौनिहालों में बहुत प्रतिभा है, जिन्हें मंच प्रदान करने की जरूरत है।
फोटो कैप्शन
गढ़गांव स्कूल के होनहार खिलाड़ी कोचिंग कैंप के दौरान सामूहिक चित्र में।

Related posts

हिमाचल पुलिस ने शाह गैंग के 35 गुर्गे पकड़े, रडार पर 400 पैडलर- और होंगी गिरफ्तारियां

Admin

मंडी में नशे के सेवन में 26 साल का युवक गिरफ्तार, पुलिस ने चिट्टा और अन्य नशे की सामग्री बरामद की

Admin

धरमेहड़ की 36 वर्षीय महिला रहस्यमयी लापता

Admin

Leave a Comment