19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Mandi

पनारसा में स्थापन दिवस के उपलक्ष्य पर स्वयंसेवको ने किया शस्त्र पूजन।स्वयं सेवकों ने पनारसा से नगवाईं तक पूर्ण गणवेश में किया पथ संचलन।कार्यक्रम में 150 स्वयंसेवक रहे शामिल।

पधर , औट

पनारसा में रविवार को स्थापन दिवस के उपलक्ष्य पर स्वयंसेवको ने शस्त्र पूजन के पश्चात पूर्ण गणवेश के साथ पथसंचलन किया। यह कार्यक्रम अटल बिहारी बाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के पूर्व डेप्युटी डायरेक्टर व हिमाचल गौरव से सम्मानित रेलु राम की अध्यक्षता में मनाया गया तथा इसमें गौरव खजुरिया मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष रेलु राम तथा पनारसा खंड के संघ चालक जय कृष्ण शर्मा ने शस्त्र पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर मुख्य वक्ता गौरव खजुरिया ने बताया कि
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज देश का ही नहीं अपितु विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक सांस्कृतिक संगठन है।
उन्होंने बताया कि संघ की गतिविधियों में निष्ठा पूर्वक भाग लेने वाला प्रत्येक सदस्य स्वयंसेवक कहलाता है। स्वयंसेवक से अपेक्षा है कि वह अपनी सामान्य दिनचर्या में से प्रतिदिन कम से कम 1 घंटा संघ शाखा के लिए निकाले। शाखा नित्य नियम से एक नियत स्थान पर, जिसे संघ स्थान कहते हैं नित्य समय पर लगाई जाती है ।
भगवा ध्वज का आरोहण कर उसका वंदन और फिर कुछ व्यायाम या शारीरिक प्रशिक्षण खेल राष्ट्रीय समाज से संबंधित कोई चर्चा प्रश्न उत्तर अथवा देशभक्ति गीत इत्यादि सहज भाव से किंतु अनुशासन पूर्वक संपन्न होते हैं और अंत में मातृभूमि तथा ईश्वर की वंदना करते हुए प्रार्थना करके शाखा का विसर्जन होता है। उन्होंने बताया कि स्वार्थ की दृष्टि से संघ में कुछ भी नहीं है। एक घंटे की शाखा में शारीरिक बौद्धिक कार्यक्रम होते हैं जिनके कारण स्वयं सेवकों का व्यक्ति निर्माण होता है तथा खेल-खेल में स्वयंसेवक संस्कार सिखते हैं, देश भक्ति सीखते हैं इसलिए शाखा को संस्कार व भक्ति केंद्र भी कहते हैं।
उन्होंने बताया कि
हमारा देश ऋषि मुनियों का देश है। भारतवर्ष में जन्म लेना बहुत ही कठिन कार्य है। उन्होंने बताया कि ऋषि मुनियों ने श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण किया है।
उन्होंने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें संघ में अलग संगठन खड़ा नहीं करना है बल्कि समाज का संगठन करना है। उन्होंने कहा कि हम सभी को स्व की ओर ध्यान देना चाहिए जिसमें स्वभाषा, स्वभूषा, खान-पान अपने हस्ताक्षर हिंदी में करना इत्यादि शामिल है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष रेलु राम ने कहा कि युवाओं का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान रहता है। इसलिए सभी युवाओं को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहना चाहिए।

इस मौके पर पनारसा खंड के संघ चालक जय कृष्ण शर्मा, विभाग प्रचार प्रमुख राजमल, खंड कार्यवाह भोले राम, खंड प्रचार प्रमुख विजय शर्मा, बौद्धिक प्रमुख विनोद कुमार, ज़िला बाल कार्य प्रमुख नोख सिंह, सह बालकार्य प्रमुख कुलदीप, राजेन्द्र , व्यवस्था प्रमुख ओत राम आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

Himachal Artist Help In Disaster: हिमाचली कलाकारों का बड़ा दिल, हंसराज रघुवंशी ने दी 11 लाख की मदद, ममता भारद्वाज और कुलदीप शर्मा ने बांटा राहत सामान, आपदा में बने अपनों का सहारा!

Admin

पद्धर के चौहार घाटी के ग्रामन जोत में अज्ञात बिमारी से मरी 65 बकरियां।

Admin

मनोहर हत्याकांड के विरोध में विहिप का पधर में प्रर्दशन। एसडीएम के माध्यम से सौंपा राज्यपाल को ज्ञापन

Admin

Leave a Comment