November 2, 2026
Kangra

बस व स्कूटी की टक्कर में स्कूटी चालक की मौत


गगल, 3 नवंबर : शुक्रवार सुबह 10:00 बजे के लगभग एक स्कूटी चालक जो गगल की तरफ जा रहा था और दूसरी ओर एचआरटीसी की बस जो टांडा से धर्मशाला को जा रही थी कि चैतडू में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे निखिल बुरी तरह घायल हो गया, जिसे तुरंत टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। निखिल पर्यटन विभाग में एमबीए कर रहा था और उसका बड़ा भाई आर्मी में मेजर रैंक की सेवाएं दे रहा है और निखिल के पिता नवल किशोर जो 2 वर्ष पहले पंचायत विभाग से सेवानिवृत हुए हैं और अब वह ठाकुर काशीराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल मस्तपुर में बतौर क्लर्क की सेवाएं दे रहे थे जैसे ही घर वालों ने निखिल के दुर्घटना का समाचार सुना तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। इस दौरान जब मौत की खबर सुनी तो पूरा गांव ही शोक के लहर में डूब गया। दुर्घटना की जानकारी देते हुए गगल के थाना प्रभारी केसर सिंह ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज करके दुर्घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts

देहरा में धर्म परिवर्तन के कथित प्रयास से हंगामा, पंजाब से आए 6 लोगों पर लालच देने का आरोप, परिवार ने अपनाया फिर से हिंदू धर्म

Admin

अब चंडीगढ़ से धर्मशाला का सफर होगा आसान, जल्द ही रोज उड़ान भरेंगी दो फ्लाइट

Admin

Kangra News: मां के चरणों में माथा टेका, बाहर आकर निगल लिया कीटनाशक

Admin

Leave a Comment