November 1, 2026
Baijnath

दिल्ली में दर्दनाक हादसाः विवेक विहार के बेबी केयर हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 7 नवजात बच्चों की जलकर मौत

राजधानी दिल्ली में भीषण हादसा हुआ है. दिल्ली के विवेक विहार इलाके स्थित बेबी केयर अस्पताल में शनिवार रात आग लग गई. सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. अस्पताल में फंसे 11 नवजात बच्चे को बाहर निकाला गया. जिसमें 7 बच्चों की मौत हो चुकी थी. 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

दमकल की टीम ने आग पर काबू कर लिया है. आग में अस्पताल पूरी तरीके से जलकर खाक हो गया है. इसके साथ ही अस्पताल के बगल की बिल्डिंग में भी आग की चपेट में आई थी, जिसे भी दमकल की टीम ने काबू कर लिया है.

आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है. दमकल की टीम का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने की वजह का पता चल पाएगा. हालांकि, चश्मदीदों का कहना है कि ब्लास्ट की तेज आवाज के साथ आग लगी है. ऐसे में आशंका है कि सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से आग लगी है.

दमकल अधिकारी का कहना है कि शनिवार रात 11:32 पर विवेक विहार स्थित बेबी केयर अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली थी. तकरीबन 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरीके से काबू कर लिया गया है.

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक व दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि इस दर्दनाक हादसे के वक्त अस्पताल में 11 बच्चे भर्ती थे. बाकी बच्चों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भगत सिंह सेवादल के अध्यक्ष के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह शंटी ने बताया कि तेज ब्लास्ट के बाद आग लगी थी. बताया जा रहा है कि अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में ऑक्सीजन रिफिलिंग का काम होता है. ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. एक के बाद एक तीन सिलेंडर में ब्लास्ट हुए. जिसकी वजह से पहले अस्पताल में आग लग गई और उसके बाद बगल की बिल्डिंग में भी आग पहुंच गई.

Related posts

एक तो पहले ही स्टाफ की कमी दूसरी तबादलो की मार ऐसे में कैसे होगा लोगों की समस्याओं का समाधान।

Admin

Baijnath News: पिछले लगभग 10 दिनों से जालसू जोत से ग़ायब विक्रम की तलाश में सिर्फ़ मिली एक चीज़ — सवाल ये है, क्या ये सुराग़ है या चेतावनी?

Admin

भाजपा नेता व बैजनाथ के पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी ने महाराष्ट्र में बड़ी जीत पर ख़ुशी व्यक्त की ।

Admin

Leave a Comment