November 1, 2026
Chamba

Terror in Chamba : HRTC ने बंद की चंबा-डोडा बस सेवा, 15 दिन पहले ही हुई थी शुरू; जानिए क्‍या है वजह

जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई आतंकी घटना के बाद प्रदेश पथ परिवहन निगम ने सुरक्षा कारणों से चंबा-सलूणी-लंगेरा-डोडा चलने वाली बस सेवा को फिलहाल बंद कर दिया है। अब जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक बस चंबा से लंगेरा तक ही चलेगी। एचआरटीसी चंबा ने लोगों की सुविधा को देखते हुए इसी माह चंबा से डोडा के लिए अंतरराज्यीय रूट पर बस सेवा शुरू की थी।

सुरक्षा के लिहाज से लंगेरा तक ही भेजी बस

सोमवार को बस अपने निर्धारित रूट पर डोडा तक गई थी लेकिन इसी दिन डोडा इलाके में हुई आतंकी घटना के बाद मंगलवार को पथ परिवहन निगम चंबा ने सुरक्षा के लिहाज से इस बस को लंगेरा तक ही भेजा है। उधर पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के डोडा, कठुआ सहित इसके अन्य क्षेत्रों में बढ़ी आतंकी घटनाओं के बाद चंबा पुलिस भी सतर्क हो गई है।

दिनरात की जा रही पेट्रोलिंग

पुलिस सीमांत क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाने के साथ दिनरात पेट्रोलिंग करने के अलावा हर गतिविधियों पर नजर रखी रही है। सीमांत क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी जम्मू क्षेत्र में बढ़ी आतंकी घटनाओं के बाद चंबा पुलिस पूरी अलर्ट हो गई है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस थानों व चौकियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पुलिस की ओर से सीमांत क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ पुलिस की ओर से ड्रोन के माध्यम निगरानी की जा रही है। पुलिस के अलावा गुप्तचर विभाग द्वारा विशेष निगरानी की जा रही है।

आतंक से अछूता नहीं चंबा

-वर्ष 1993 में चंबा के किहार क्षेत्र के गांव जलाड़ी में आतंकवादी एक घर में घुस कर दो लोगों को गोली मारकर भाग निकले थे।
-1995 में मनसा धार में आतंकियों ने दो पुलिस कर्मचारियों की हत्या कर दी थी।
-1996 में आतंकवादियों ने किहार सेक्टर में दो भेड़पालकों को लूटा था।

  • 1998 में चुराह के कालावन में आतंकियों ने 35 मजदूरों को मौत के घाट उतार दिया था।

Related posts

प्रसिद्ध चौरासी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, शिवभक्तों की लगी लंबी कतार

Admin

Mobile Blast- हिमाचल: मोबाइल फोन में अचनाक हो गया ब्लास्ट, बुरी तरह से झुलस गई युवती

Admin

हड़सर से आगे स्थगित मणिमहेश यात्रा फिर शुरू, कैलाश पर्वत पर हल्का हिमपात

Admin

Leave a Comment