19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Kullu

Accident: लग घाटी में नदी में गिरी कार, 1 युवक की मौत, 3 घायल

कुल्लू: जिला कुल्लू की लग घाटी के दड़का में एक कार नदी में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. वहीं, इस सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. गंभीर रूप से घायल हुए युवकों का ढालपुर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है. कार सवार सभी युवक लग घाटी के रहने वाले हैं.

कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार लग घाटी के शालंग से कुल्लू की ओर आ रही थी. तभी अचानक दड़का के पास ड्राइवर का कार पर से नियंत्रण खो गया और कार नदी में जा गिरी. सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी लोगों को कार से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक एक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस बारे में पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया गया. घायल युवकों को एंबुलेंस से ढालपुर अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां पर अब घायल युवकों का इलाज किया जा रहा है. इसके अलावा मृतक युवक के शव को पुलिस से अपने कब्जे में ले लिया है और अब पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Related posts

साली ने जीजा के साथ मिलकर रची थी पति की हत्या की साजिश, दोनों का चल रहा था प्रेम प्रसंग

Admin

Himachal News :हिमाचल में दुल्हन के वेश में ठगी ,युवती ने बिकवाई 18 बिस्वा जमीन, 2.50 लाख और आभूषण लेकर फरार

Admin

Kullu: तहसीलदार को भीड़ ने कॉलर पकड़कर पीटा-खदेड़ा, जूतों का ‘पाप’ माफ कराने नाक रगड़ी ।

Admin

Leave a Comment