September 16, 2026
Mandi

हिमाचल प्रदेश में लगे भूकंप के झटके, रिएक्टर पैमाने पर ये रही तीव्रता

हिमाचल प्रदेश के मंडी में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके दर्ज किए गए. भूकंप सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर आया. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 आंकी गई. भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर नीचे मापा गया. भूकंप के झटके में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

हिमाचल प्रदेश भौगोलिक दृष्टि से भूकंप के सिस्मिक जोन चार और पांच में आता है. मंडी, चांबा, कांगड़ा, लाहौल और कुल्लू भूकंप के मामले में अति संवेदनशील क्षेत्र में शामिल हैं.

आईएमडी ने की भूकंप की पुष्टि

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को आये भूकंप की पुष्टि की है. आईएमडी ने बताया कि 9 अगस्त सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर मंडी जिले में धरती हिलने की घटना सामने आई. भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर गहरा था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्कैल पर 3.3 मापी गई.

मंडी में दहशत का माहौल

हिमाचल के मंडी में सुबह के समय भकूंप आने के बाद लोग दहशत में आ गए. अधिकांश लोग अपने घर से बाहर निकल आए. साथ ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर जानकारी भी लोगों ने साझा की.

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बिजली गिरने और बाढ़ के बीच तीसरी बार भूकंप आया है. मंडी की घटना से 31 जुलाई 2024 और उसके बाद दो अगस्त को हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में दो बार लोग भूकंप के झटके महसूस कर चुके हैं. लाहौल स्पीति में बीते शुक्रवार 2 अगस्त को सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर भूकंप महसूस किए थे. उस दिन रिक्टर स्केल पर 3.2 भूकंप की तीव्रता मापी गई थी.

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले में सबसे अधिक भूकंप आते हैं. शिमला और मंडी भूकंप के जोन चार और पांच में आता है, जो संवेदनशील माना जाता है.

Related posts

Name Plates: मंडी शहर के रेहड़ी-फड़ी धारकों को मिली नेम प्लेट्स, मस्जिद विवाद के दौरान गर्माया था मामला

Admin

जोगिंदर नगर के आदर्श राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष रखा “विकसित भारत 2047” का दृष्टिकोण।

Admin

डीएवी सेनेटरी स्कूल से पढ़ कर बने शिवम सहगल लेफ्टिनेंट,आज सेनेटरी पब्लिक स्कूल द्वारा किया गया शिवम को सम्मानित…

Admin

Leave a Comment