July 20, 2026
Solan

सोलन: तीसरी मंजिल से गिरा मिस्त्री- साथियों ने ठेकेदार पर जड़े आरोप

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां झाड़माजरी में कंस्ट्रक्शन का काम करते समय एक मिस्त्री की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई है।

ठेकेदार की लापरवाही!

बताया जा रहा है कि हादसा ठेकेदार की ओर से लेबर और मिस्त्री को सुरक्षा के उपकरण उपलब्ध ना करवाने के कारण पेश आया है। मृतक दीप बिल्डर के पास मिस्त्री का काम करता था।

तिसरी मंजिल से गिरा मिस्त्री

जानकारी के अनुसार, झाड़माजरी में परफ्यूम फेक्टरी के पास स्टील वर्ड कंपनी में कंस्ट्रक्शन का काम करते समय मिस्त्री तीसरी मंजिल से गिर गया। हादसे में उसके सिर, हाथ और शरीर पर गहरी चोटें आई।

अस्पताल में तोड़ा दम

इसके बाद उसे गंभीर हालत में तुरंत वहां मौजूद अन्य मजदूरों द्वारा बद्दी अस्पताल ले जाया गया- जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान इकबाल मिस्त्री के रूप में हुई है। इकबाल उत्तर प्रदेश के बंदायू जिले का रहने वाला था। सोलन में इकबाल दीप बिल्डर के पास काम करता था।

बच सकती थी मिस्त्री की जान
मामले की पुष्टि करते हुए SP सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि मृतक के साथियों का कहना है कि हादसा ठेकेदार की लापरवाही के कारण पेश आया है। ठेकेदार की ओर से लेबर और मिस्त्री को कई सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं। अगर उपकरण होते तो मिस्त्री की जान नहीं जाती।

फिलहाल, पुलिस टीम ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप कर दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल में बाहरी राज्यों के कई लोग काम कर रहे हैं। बहुत बार ऐसा होता है कि काम के दौरान ये लोग किसी हादसे का शिकार हो जाते हैं और अपनी जान गवा देते हैं। बात अगर यहां फैक्ट्रियों या ठेकेदारों के पास काम करने वाले लोगों की करें तो बहुत बार ऐसे मामले दर्ज होते हैं जब मजदूरों द्वारा बताया जाता है कि ठेकेदारों द्वारा उन्हें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे हैं। जिस कारण उन्हें मजबूरन खतरे के साए में रहकर काम करना पड़ता है।

Related posts

Solan: सोलन पुलिस और BJP वर्कर्स में झड़प, पुतला छीन ले गए पुलिसकर्मी

Admin

सोलन: कंडाघाट से कोच्चि में भाई को नशा भेजने का प्रयास; युवक हिरासत में, साथियों से भी की जा रही पूछताछ

Admin

संजौली और मंडी मस्जिद विवाद के बाद अब सोलन में मजार पर बवाल, हिंदू संगठन ने दिया अल्टीमेटम

Admin

Leave a Comment