September 5, 2026
Una

Amb News -पति के साथ शादी में गई पत्नी प्रेमी के साथ फरार, एक महीने पहले हुआ था विवाह; ससुराल में मचा हड़कंप

अंब। कस्बा अंब में शादी समारोह में आई एक नवविवाहिता प्रेमी के साथ फरार हो गई है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी करीब एक माह पहले ही बंगाणा उपमंडल के एक युवक के साथ हुई थी। शादी समारोह से प्रेमी संग फरार होने से पहले वह अपने साथ आभूषण भी ले गई है। नवविवाहिता के ससुराल पक्ष ने थाना अंब में शिकायत दी है। उन्होंने इसके लिए होशियारपुर के एक युवक को आरोपित बताया है।

महिला ने वापस आने से मना कर दिया

नवविवाहिता पति के साथ चार दिसंबर को अंब कस्बे में अपने रिश्तेदार की शादी में आई हुई थी। शादी के दौरान ही वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति काफी देर तक उसकी तलाश करता रहा। अंब में न पाए जाने पर उसने अपने रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद छानबीन में पता चला कि वह प्रेमी के साथ होशियारपुर चली गई है और उसने वापस आने से भी मना कर दिया।
पुलिस कर रही है कार्रवाई
इसके बाद ससुराल पक्ष ने इसकी शिकायत थाना अंब में की। पुलिस ने शिकायत के आधार उस महिला व उसके प्रेमी की तलाश में वीरवार देर शाम होशियारपुर में भी दबिश दी, लेकिन वे दोनों वहां से गायब पाए गए और पुलिस को वहां से खाली हाथ लौटना पड़ा। एसएचओ अंब गौरव भारद्वाज ने कहा कि पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Related posts

Una GoliKand :10 लोग मौके पर, पहले गोली फिर तलवारें, चौंकाने वाला CCTV वायरल

Admin

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूल में छात्र-छात्रा आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए; मामले के बाद प्रिंसिपल से मांगी माफी, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप।

Admin

ऊना के व्यापारी से मांगी एक करोड़ की फिरौती, पैसे नहीं देने पर शातिर ने दी ये धमकी

Admin

Leave a Comment