28.6 C
Baijnath
June 18, 2026
Shimla

मंडी शिवधाम पर शुरू हुई सियासत, जयराम ने सीएम सुक्खू के इस ऐलान को बताया झूठ

शिमला: मुख्यमंत्री सुक्खविंदर सिंह सुक्खू ने अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ पर मंडी शिवधाम के लिए 100 करोड़ देने का ऐलान किया था. इसे पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने झूठी घोषणा बताया है. इसे लेकर पूर्व सीएम जयराम ने सीएम सुक्खू पर निशाना साधा है.

जयराम ठाकुर ने कहा कि, ‘इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र के माध्यम से एडीबी की 250 करोड़ की राशि पहले ही स्वीकृत हो चुकी है, जिसमें से 50 करोड़ का टेंडर लगाकर काम भी हो चुका है. शेष 200 करोड़ की राशि खर्च होना बाकी है. सीएम अब पहले से स्वीकृत राशि में से भी सिर्फ 100 करोड़ देने की झूठी घोषणा कर गए हैं. जब मैं सीएम था उस वक्त केंद्र के माध्यम से एडीबी का 2200 करोड़ का प्रोजेक्ट प्रदेश के लिए मंजूर करवाया था और जिसमें 250 करोड़ से शिवधाम का निर्माण होना था. इस धनराशि में प्रदेश की मौैजूदा सरकार का एक रूपए का भी योगदान नहीं है और सीएम झूठी घोषणाएं करके जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं. प्रदेश सरकार की हालत ऐसी हो चुकी है कि इनके 10 हजार रूपए के बिल भी ट्रेजरी से पास नहीं हो रहे हैं. कर्मचारियों को वेतन देने के लाले पड़ गए हैं. पेंशनर्स को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है और सीएम 100 करोड़ की झूठी घोषणाएं कर रहे हैं. मुख्यमंत्री देवी-देवताओं के नाम पर झूठ बोलना बंद करें.’

बता दें कि मंडी शिवधाम पूर्व सीएम जयराम का ड्रीम प्रोजेक्ट है. उनकी सरकार के समय में इसका काम शुरू हुआ था. शुरुआत में इसका बजट 150 करोड़ रुपये था. हालांकि, बाद में बजट न होने के चलते इसका काम रुक गया था. मंडी के प्रसिद्ध महाशिवरात्रि महोत्सव के आगाज के मौके पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी में बन रहे इस शिवधाम के अधूरे पड़े कार्य को पूरा करने के लिए 100 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था.

Related posts

हिमाचल में भाजपा डाल-डाल तो कांग्रेस पात-पात, चुनावी प्रचार चरम पर

Admin

CM सुक्खू ने दिए निर्देश, घाटे के रूट होंगे क्लब, 1650 करोड़ के घाटे मे है HRTC

Admin

himachal news : हिमाचल में अब विधायकों की सहमति के बिना नहीं होंगे तबादले

Admin

Leave a Comment