April 18, 2026
Baijnath

खंड स्तरीय मिड डे मील खाना पकाने की प्रतियोगिता का सफल आयोजन

बैजनाथ, 22 सितम्बर 2025 (वीर खड़का)

मिनी सचिवालय स्थित शिक्षा खंड कार्यालय, बैजनाथ में आज मिड डे मील के अंतर्गत खंड स्तरीय खाना पकाने की प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 10 सरकारी विद्यालयों की मिड डे मील कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना तथा कार्यकर्ताओं की पाक कला और प्रस्तुति क्षमता को बेहतर बनाना रहा।

प्रतियोगिता में विभिन्न स्वादिष्ट और पोषक व्यंजन जैसे राजमाह, सफेद चने, दाल चना माह, कढ़ी पकौड़ा, पंचरत्नी दाल, खट्टा काले चने, सांभर, आलू न्यूट्री, जीरा चावल, खीर और मीठे चावल तैयार किए गए। निर्णायक मंडल द्वारा सभी व्यंजनों का स्वाद, पोषण मूल्य, स्वच्छता और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुनीष आनंद, मुख्य अध्यापक एवं प्राथमिक स्कूल फेडरेशन के अध्यक्ष ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मिड डे मील योजना न केवल बच्चों के पोषण से जुड़ी है, बल्कि यह उनकी पढ़ाई में रुचि और उपस्थिति को भी बढ़ावा देती है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से करवाने पर बल दिया ताकि मिड डे मील कार्यकर्ताओं को प्रेरणा और प्रशिक्षण दोनों मिल सके।

खंड स्तर पर यह प्रतियोगिता आयोजित करने से पहले विद्यालय स्तर पर भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई थी, जिसमें उत्तीर्ण कार्यकर्ताओं को इस प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। इस प्रक्रिया की जानकारी मुनीष कुमार, खंड मिड डे मील इंचार्ज ने दी।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

  • प्रथम स्थान: सुमन कुमारी – राजकीय प्राथमिक स्कूल कुंसल
  • द्वितीय स्थान: चंपा देवी – राजकीय प्राथमिक विद्यालय उतराला
  • तृतीय स्थान: गुड्डी देवी – राजकीय प्राथमिक स्कूल धानग

इस मौके पर खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद, अधीक्षक विनय मेहता, संजीव राणा, रमेश चंद, मीना कुमारी, वीना देवी, दिनेश सूद, दीपक चौहान, तेजेंद्र कपूर समेत सभी स्कूलों के अध्यापक और शिक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है, और यह निश्चित रूप से मिड डे मील की गुणवत्ता को और बेहतर बनाएगा।

Related posts

कार वॉश सेंटर में काम करने वाले 22 वर्षीय युवक की पांच मंजिला भवन से गिरने से दर्दनाक मौत।

Admin

किशोरी ने छोटा भंगाल में भारी बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा

Admin

घर में वापस लौटे बाढ़ प्रभावित, सड़क बिजली सप्लाई अभी बंद।

Admin

Leave a Comment