23.3 C
Baijnath
August 16, 2026
Baijnath

हिमाचली बेटी सोनाली शर्मा ने जीता “मिस एशिया इंडिया इंटरनेशनल 2025” का ताज, पूरे प्रदेश का किया मान बढ़ाया

नई दिल्ली, 3 नवंबर 2025: दिल्ली एनसीआर में धूमधाम से आयोजित “मिस एशिया इंडिया इंटरनेशनल 2025” पेजेंट शो ने एक बार फिर भारतीय सौंदर्य जगत को चकाचौंध से भर दिया। एसके एंड पियू प्रोडक्शन के बैनर तले 2 नवंबर को संपन्न इस भव्य आयोजन के आयोजक सोनिया, संदीप और प्रिया प्रजापति थे। शो में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें हिमाचल प्रदेश की बेटी सोनाली शर्मा ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सौंदर्य से सबको मात दे दी।

सोनाली ने न केवल “एसके मिस एशिया इंडिया इंटरनेशनल 2025” का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम किया, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। यह जीत हिमाचल के लिए एक ऐतिहासिक क्षण साबित हुई है। शो की खासियत रही सेलिब्रिटी गेस्ट्स की मौजूदगी, जिसमें एमटीवी रोडिज फेम रुचिका सहित कई नामी चेहरे शामिल हुए।

हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ तहसील के छोटे से गांव त्रेहाल (नगता) की रहने वाली सोनाली शर्मा पहले भी कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी हैं। उनकी मेहनत और लगन की मिसाल यह जीत बनी है। ताज पहनते ही सोनाली ने कहा, “अगर मन में कुछ ठान लें और उसके लिए दिन-रात मेहनत करें, तो वह चीज जरूर हासिल हो जाती है। यह ताज मेरी मेहनत का फल है और मैं हिमाचल की सभी बेटियों को समर्पित करती हूं।”

सोनाली जल्द ही हिमाचल प्रदेश लौटेंगी और अपने प्रशंसकों से रू-ब-रू होंगी। इस खुशी के मौके पर उनके माता रजनी शर्मा, भाई साहिल शर्मा, स्वर्गीय पिता तिलक राज शर्मा और पूरे त्रेहाल (नगता) गांववासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सोनाली की यह उपलब्धि निश्चित रूप से युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

Related posts

कार वॉश सेंटर में काम करने वाले 22 वर्षीय युवक की पांच मंजिला भवन से गिरने से दर्दनाक मौत।

Admin

Lal Chand Sons: लालचंद एंड संस पपरोला का मेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पालमपुर शहर को देगा नई पहचान!

Admin

2025 में महामारी या वायरस के प्रकोप की कोई आशंका नहीं: गुरमीत बेदी

Admin

Leave a Comment