19.8 C
Baijnath
September 20, 2026
Baijnath

बैजनाथ में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

बैजनाथ, 6 नवंबर( वीर खड़का ): हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के कांगड़ा जोन में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सभी विद्युत उपभोक्ताओं के घरों, दुकानों, सरकारी और अर्धसरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य जोरों पर शुरू हो गया है। इसी क्रम में विद्युत उप-मंडल बैजनाथ के अंतर्गत आज से स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

विद्युत उप-मंडल बैजनाथ के सहायक अभियंता ने बताया कि यह प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी, जब तक क्षेत्र के सभी मीटर पूरी तरह से बदल नहीं दिए जाते। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने घरों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर बदलवाने या लगवाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें, ताकि इस कार्य को शीघ्र अतिशीघ्र पूरा किया जा सके।

स्मार्ट मीटर लगाने से विद्युत उपयोग की सटीक निगरानी, बिलिंग में पारदर्शिता और ऊर्जा बचत जैसे लाभ प्राप्त होंगे। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे बोर्ड की टीम के साथ सहयोग करें और किसी भी असुविधा की स्थिति में निकटतम विद्युत कार्यालय से संपर्क करें।

यह जानकारी सहायक अभियंता, विद्युत उप-मंडल बैजनाथ द्वारा जारी की गई है।

Related posts

निष्पादन संयंत्र के शिलान्यास के मौके पर रहा अव्यवस्था का आलम। अधिकांश पार्षद रहे गैर मौजूद

Admin

कठिन परिश्रम तथा अनुशासन को जीवन का अंग बनाएं छात्र : किशोरी लाल

Admin

Himachal Budget: हिमाचल का बजट: सुक्खू सरकार ने महिलाओं और आम परिवारों को दी बड़ी राहत, बिट्टू बोले – ‘ये विकास और कल्याण का बजट है’

Admin

Leave a Comment