September 16, 2026
Baijnath

रणजीत राणा बने बैजनाथ कॉलेज के पीटीए प्रधान


बैजनाथ 06.10.2023 ओमनी डिगी

महाविद्यालय बैजनाथ में अभिभावक अध्यापक संघ की आम बैठक शुक्रवार को प्रधानाचार्य महेंद्र पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें रणजीत राणा को प्रधान, वंदना देवी को उप प्रधान, डॉक्टर केवल कृष्ण को सचिव, प्रोफेसर अनिल को सह सचिव, अरुण अवस्थी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कुलदीप राणा को मुख्य सलाहकार भी चुना गया। सदस्य के रूप में प्राध्यापक वर्ग से डॉक्टर स्वाति महाजन , प्रोफेसर सुनीता राणाष प्रोफेसर विशाल चौधरी व अभिभावकों से सुनीता देवी, शिवानी सूद, रोहित राणा व सोनू कुमार को सदस्य चुना गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर महेंद्र पाल ने नवगठित कार्यकारिणी के सदस्य को बधाई दी व उनसे महाविद्यालय के विकास में विकासात्मक कार्य में सहयोग देने की बात कही।

Related posts

देओल गांव में स्थित माता कलहोली का मंदिर है पाल वंशज की कुलदेवी।

Admin

बैजनाथ में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने मनाया संगठन का 40 वाँ स्थापना दिवस।

Admin

अमृत योजना बुझायेगी बैजनाथ और पपरोला के लोगो की प्यास ।

Admin

Leave a Comment