22.5 C
Baijnath
September 10, 2026
Mandi

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में द्रंग बना वॉलीबाल चैंपियन

पधर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग में आयोजित
अंडर 14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में द्रंग खंड द्वितीय वॉलीबाल विजेता रहा। द्रंग खंड ने मार्च पास में तीसरा स्थान हासिल किया। खो खो प्रतिस्पर्धा में भी द्रंग खंड का विशेष दबदबा रहा। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर जगह बनाई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सियून में पहुंचने पर सभी खिलाड़ी छात्रों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। खिलाड़ी छात्राओं के साथ शिक्षा खंड द्रंग दो के सभी शारीरिक शिक्षकों का प्रधानाचार्य रीना चंदेल और स्कूल के अन्य शिक्षकों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खंड की दो खिलाड़ी छात्राओं का का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार को आशिका और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्रंग की खिलाड़ी छात्रा भानुप्रिया का चयन राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्रंग की मोनिका का चयन राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शानदार उपलब्धि के लिए तीनों खिलाड़ी छात्राओं को भी बधाई दी है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्रंग के प्रधानाचार्य सुशील शर्मा ने शारीरिक शिक्षक राकेश वर्मा और खंड के सभी शारीरिक शिक्षकों को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी है। शिक्षा खंड द्रंग द्वितीय के सचिव नरेश कुमार और खंड के प्रधान राकेश चौहान ने खंड के सभी शारीरिक शिक्षकों को बधाई दी है और खिलाड़ी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

फोटो।

Related posts

मोहिंद्र पाल शर्मा को आईएमसी चेयरमेन की कमान

Admin

मंडी में अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए एसडीएम पर जानलेवा हमला, पत्थर से वार कर दांत तोड़ा

Admin

सामान्य वर्ग कल्याण समिति हिमाचल प्रदेश की बैठक सम्पन।सीता देवी जिलाध्यक्ष मातृशक्ति।

Admin

Leave a Comment