September 16, 2026
Dharamshala

आज गग्गल एयरपोर्ट पहुंचेगी विश्व कप ट्रॉफी

आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप ट्रॉफी 27 सितंबर यानी आज धर्मशाला पहुंचेगी। मैचों के साथ-साथ ट्रॉफी के धर्मशाला आगमन को लेकर भी क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है। इसको लेकर धर्मशाला में रूट निर्धारित किए गए हैं जो की सुबह इंडिगो की फ्लाइट से 8:30 बजे दिल्ली से गग्गल एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। जहां से ट्रॉफी को गगल चौक, शहीद स्मारक धर्मशाला, कोतवाली बाजार चौक, मैक्लोडगंज मुख्य चौक, दलाईलामा बौद्ध मठ मैक्लोडगंज, स्काईवे मैक्लोडगंज से होते हुए टी गार्डन से होते हुए स्टेडियम ले जाया जाएगा जो की एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया के ट्रॉफी पहुंचने पर गग्गल एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया जाएगा और स्वागत के चलते ही स्वागत के बीच ट्रॉफी को सड़क मार्ग द्वारा खुले में धर्मशाला ले जाया जाएगा उन्होंने यह भी बताया आज का दिन यानी 27 सितंबर का दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन से एयरपोर्ट पर वर्ल्ड टूरिज्म डे भी मनाया जा रहा है जो एक सप्ताह चलेगा ।

*ट्रॉफी आगमन को लेकर उत्साह

वर्ल्ड कप ट्रॉफी गग्गल एयरपोर्ट के आगमन विभिन्न तरह से स्वागत किया जाएगा, जिसको लेकर एचपीसीए ने पूरी तैयारी कर ली है , इंटरनेशनल इवेंट से पहले ट्रॉफी धर्मशाला आ रही है। ऐसे में युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

*एचपीसीए ने की तैयारी

एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार का कहना है कि मैचों के दौरान स्टेडियम में दर्शकों को मुफ्त पानी मिलेगा। धर्मशाला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए तैयार है। 7 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक खेले जाने वाले 5 डे-नाइट मैचों के दौरान पहली बार दर्शकों को पीने के पानी के लिए पैसे नहीं चुकाने पड़ेंगे। बीसीसीआई ने एचपीसीए को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।

*नए सिरे से तैयार करवाया स्टेडियम

विश्व कप 2023 का धर्मशाला में 7 अक्टूबर से शुभारंभ होगा। इसका पहला मैच बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा। विश्व कप के 49 मुकाबले भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। इस लिस्ट में धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम का नाम भी शामिल है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बना क्रिकेट स्टेडियम विश्व के सबसे खूबसूरत स्टेडियम में से एक है।

फोटो ।

Related posts

हिमाचल आने वाले पर्यटकों को होटल बुकिंग पर मिलेगी बंपर छूट, जानिए कब से कब तक है ऑफर?

Admin

Hello…मैं मुंबई पुलिस से बोल रहा हूं, MLA सुधीर शर्मा को मिली गिरफ्तारी की धमकी

Admin

हिमाचल में वेतन भुगतान पर हर महीने 13 अरब से ज्यादा का खर्च’, सीएम सुक्खू ने सदन को दी जानकारीl

Admin

Leave a Comment