25.8 C
Baijnath
October 1, 2026
Baijnath

Baijnath News: किशोरी लाल ने आपदा प्रभावितों से ऑनलाइन संवाद कर जानी स्थिति; वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से भेजी गई राहत सामग्री।

बैजनाथ 6 सितंबर (वीर खड़का )

बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र की दुर्गम घाटी में स्थित ग्राम पंचायत बड़ा भंगाल में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस गंभीर स्थिति की जानकारी क्षेत्रीय विधायक श्री किशोरी लाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को समय रहते दी।

मुख्यमंत्री सुक्खू आज स्वयं आपदा-प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका वहां पहुँचना संभव नहीं हो पाया। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिकारियों को तुरंत आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, विधायक किशोरी लाल ने जिला कांगड़ा के उपायुक्त श्री हेमराज बैरवा के माध्यम से ऑनलाइन फोन सुविधा का उपयोग कर पंचायत प्रधान और स्थानीय नागरिकों से सीधे संपर्क स्थापित किया तथा मौके की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रभावित क्षेत्र के हर व्यक्ति तक राहत पहुँचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी दिशा में कार्य करते हुए, भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों के माध्यम से राशन, दवाइयाँ और अन्य मूलभूत सुविधाएँ बड़ा भंगाल भेजी गई हैं।

प्रदेश सरकार ने आश्वस्त किया है कि इस कठिन समय में वह हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और किसी भी जरूरतमंद को सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

Related posts

रात में मिला शव, चार दिन बाद खुली गुत्थी — पुलिस ने आरोपी पकड़ा

Admin

पंचायत बैजनाथ पपरोला के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का हुआ शपथ समारोह।आशा कुमारी व राजन कुमार ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Admin

Baijnath News: बैजनाथ में युवाओं, स्कूली बच्चों और हिंदू संगठनों ने निकाली पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश रैली

Admin

Leave a Comment