September 16, 2026
Mandi

सर्च अभियान में नहीं मिला महिला का कोई सुराग


पधर (मंडी)।द्रंग के कटौला क्षेत्र में
मणि देवी पत्नी माघु राम गांव नवलाय उप तहसील कटौला जिला मंडी बीते रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे अपनी गौशाला गई थी। जहां से वापिस नही लौटी। बताया जा रहा है कि महिला साथ लगते नाले के तेज बहाव में बह गई है। सोमवार को थाना प्रभारी पधर रजत राणा की अगुवाई में एनडीआरएफ की टीम ने नाले में सर्च अभियान चलाया। लेकिन लापता का कोई पता नही चल पाया है। डीएसपी पधर संजीव सूद ने मामले की पुष्टि करी है।
उधर द्रंग के बागी (कटौला) में बादल फटने से बागी गांव में बाढ़ के पानी ने खूब कहर बरपाया। प्रशासन की टीम नुकसान का जायजा लेने बागी पहुंच गई है। बाढ़ में प्राथमिक पाठशाला बागी के भवन का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश चला हुआ है। जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। बागी नाला बादल फटने की वारदातों से पिछले कई वर्षों से सुर्खियों में है। गत वर्ष भी नाले में बादल फटने से आई बाढ़ में लोग जिंदा बह गए थे। अब तक हुई वारदातों से बागी गांव का अस्तित्व खत्म हो चुका है। इस वर्ष भी नए बसे गांव को भारी नुकसान पहुंचा है। बागी नाला का पुल भी बाड़ में बह गया है। नया बना पुल फिलहाल सुरक्षित तो बताया जा रहा है, लेकिन पुल के दोनों किनारों को भारी नुकसान पहुंचा है। नाले के आसपास किसानों के खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। प्राथमिक पाठशाला बागी के भवन की दीवारों को बाढ़ का पानी चीरता हुआ बहा ले गया। सीनियर सेकंडरी भवन सुरक्षित तो है मगर भवन में पानी घुसने से सरकारी संपति को नुकसान पहुंचा है। प्राथमिक पाठशाला का भवन स्ट्रक्चर पिलरों के सहारे खड़ा है।

Related posts

हिमाचल पुलिस ने शाह गैंग के 35 गुर्गे पकड़े, रडार पर 400 पैडलर- और होंगी गिरफ्तारियां

Admin

डीजल महंगा करना कांग्रेस की गारंटी , कांग्रेस ने जनता पर डाला 1500 करोड़ का बोझ : बिंदल

Admin

बाबा भूतनाथ का सजा दरबार, घृत कंबल से हुआ श्रृंगार, छोटी काशी में भक्तों का लगा तांता

Admin

Leave a Comment